अन्तर्राष्ट्रीय

OMG: महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था प्लास्टिक सांप, डिलीवरी में निकला असली, जानें फिर क्या हुआ

सांकेतिक फोटो

बीजिंग। चीन की एक महिला ने ऑनलाइन प्लास्टिक का सांप ऑर्डर किया। लेकिन जब सांप महिला के घर पर डिलीवर हुआ, तो उसे देख पूरे परिवार के होश उड़ गए। खबरों के मुताबिक डिब्बे से प्लास्टिक सांप की जगह असली सांप निकल आया था। यह बात अलग है कि निकालते वक्त वह सांप तब तक मर चुका था।

डिलीवरी के बाद जब महिला ने पैकिंग डिब्बा खोला तो चमकदार रंग के सांप को देखकर सोचने लगी की यह प्लास्टिक का सांप है। वह फौरन अपने पति के पास लेकर गई। इसके बाद जब पति ने सांप को ध्यान से देखा तो पता चला कि वह प्लास्टिक का नहीं, असली सांप है। यह देखकर पति ने फौरन सांप को नीचे फेंक दिया।

इस मामले पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि सांप जहरीला नहीं था। वह शायद गर्मी की वजह से डिब्बे में बैठ गया होगा। इसी वजह से कुछ समय बाद उसकी मौत भी हो गई। महिला ने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि सांप जिंदा नहीं था वरना न जाने क्या होता। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि असली सांप आ जाएगा और अगर वह असली होता तो पता नहीं क्या होता।

जानें क्या कहा ऑनलाइन टॉय कंपनी ने

डिलवरी के बाद डिब्बे से असली सांप निकलने के बाद ऑनलाइन टॉय कंपनी ने कहा कि उसे नहीं मालूम कि यह सांप डिब्बे में कैसे आ गया। कंपनी महिला और परिवार को पूरे पैसे रिफंड करने पर राजी हो गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close