प्रदेश

10 साल की बच्ची के साथ किया रेप फिर बनाया वीडियो

नई दिल्ली। देश में रेप की घटनाएं थम नहीं रही है। जम्मू में एक पिता ने हैवानियत की सारी हदों को तोड़ते हुए एक 10 साल की लडक़ी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 13 बच्चों का बाप है।

पुलिस के अनुसार लडक़ी के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया साथ ही अब उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रियाज तंत्राय ने बताया कि पीडि़त बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करायी है और कहा है कि उसकी बेटी के साथ पहले रेप हुआ और उसके बाद उसका वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकडऩे के लिए कड़े कदम उठाने का भरोसा भी जता रही है।

पुलिस उपाधीक्षक रियाज के अनुसार यह शर्मनाक घटना करीब 25 दिन पुरानी है। उन्होंने आरोपी के बारे में कहा कि वह 52 साल का एक व्यक्ति है। जिसके 13 बच्चे हैं और दो पत्नियां हैं। इस घटना के बाद पीडि़त बच्ची काफी डरी और सहमी हुई। इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाले गए इस वीडियो को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close