Main Slideस्वास्थ्य

प्‍यार करके तो देखें, कम हो जाएगा वजन और मोटापा

नई दिल्ली। मनचाहा पार्टनर मिलना हर किसी के लिए खुशकिस्मती की बात होती है। इसमें भी सबसे दिलचस्प यह है कि किसी से प्यार हो जाने के बाद या किसी के साथ रिलेशन में रहने से शरीर का वजन घटने लगता है।

अगर आपको भी लगता है कि रिलेशन में पड़ने के बाद और लगातार डेटिंग पर जाने के कारण वजन बढ़ जाता है या बढ़ जाना चाहिए तो अब ये सोच बदल लीजिए।

पार्टनर, मोटापा, वजन, रिलेशनशिप, खुशकिस्मती

ऐसा इसलिए क्योंकि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद वजन घटता है। हाल ही में हुए शोध में कहा गया कि प्यार में पड़े इंसान का वजन काफी हद तक कम हो जाता है। आइए जानते है कि किस तरह प्यार में पड़ने के बाद लोगों का वजन कम हो जाता है।

इंसान जब किसी के प्यार में होता है तब डोपामाइन नामक हार्मोन का स्त्राव अधिक होता है। इससे इंसान खुश रहता है। नतीजतन चेहरे पर ग्लो आने के साथ-साथ कैलरी बर्न होने लगती है।

पार्टनर, मोटापा, वजन, रिलेशनशिप, खुशकिस्मती

शरीर में नोरपाइनेफ्रिन का स्त्राव होता है जो चर्बी को जलाकर एनर्जी में कन्वर्ट करता रहता है। ऐसे में आपका वजन कम हो जाता है।

रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़का या लड़की अपनी सेहत और सुंदरता का खास ख्याल रखने लगते हैं। ऐसे में उन्हें अपने लुक को लेकर चिंता सताती रहती है। इस कारण वो अपने आपको फिट और सुंदर बनाकर रखते हैं।

किसी से प्यार हो जाने पर आप उसके सामने ही नहीं, बल्कि घर पर भी एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में आप ज्यादा काम करने लगते है। इससे आप फिट बने रहते हैं और आपका वजन नहीं बढ़ता।

किसी के साथ रिलेशनशिप में होने पर हार्मोन की वजह से आपको भूख कम लगती है। नोरपाइनेफ्रिन की वजह से फैट बर्न होता रहता है। इस स्थिति को लव हार्मोन भी
कहते है।

हाल ही में हुई स्टडी में रिलेशनशिप में रहने 25 कपल्स पर ये टेस्‍ट किए गए। इसमें पाया गया कि प्यार में पड़ने पर वजन कम हो जाता है। इस स्टडी से पहले माना जाता था कि प्यार हो जाने के बाद वजन बढ़ जाता है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close