राष्ट्रीय

दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कुहासा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close