Main Slide

ट्रेन के बाथरूम में 5 नेपाली मजदूरों ने घर से भागी लड़की से किया गैंगरेप

पटना। घरवालों से नाराज होकर घर से जाना एक लड़की को कितना महंगा पड़ सकता है, शायद इस लड़की ने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। लड़की जब घर लौट रही थी तो ट्रेन में सवार 5 युवकों से उसे टॉयलेट में ले जाकर बारी–बारी से रेप किया। ये सभी युवक नेपाली मूल मजदूर हैं।

जानकारी के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली एक लड़की अपने घर वालों से नाराज होकर जयनगर चली गई थी।

वहां दरभंगा जाने के लिए उसने जयनगर–दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ ली। उसके बगल में बैठा नेपाली मूल का एक युवक भी बैठा था, जो मजदूरी करने अहमदाबाद जा रहा था।

उसने अकेली परेशान लड़की को देख बातचीत करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों में दोस्ती हो गई। ट्रेन से दरभंगा उतरकर वह उसे बहला-फुसलाकर उसी ट्रेन में ले गया जिस ट्रेन से लड़की जयनगर से दरभंगा आई थी।

तब तक ट्रेन यार्ड में खड़ी हो चुकी थी। वह लड़की को फुसलाते हुए ट्रेन के बाथरूम में ले गया। वहां उसने पांच दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया।

इसके बाद वे लड़की को डरा-धमका कर अपने साथ अहमदाबाद ले जाने लगे। इन लोगों ने दरभंगा से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ ली, लेकिन उसके साथ सफर कर रहे एक युवक को शक हुआ और उसने मामले की जानकारी जीआरपी को दे दी। इसके बाद सभी 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपितों को दरभंगा जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्री की मदद से सभी 5 दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल के घनुषा जिले के बरमझिया गांव के रहने वाले हैं। ये सभी मजदूरी के लिए अहमदाबाद जा रहे थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close