Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम खट्टर के कार्यक्रम में आईं महिलाओं की चुन्‍नी उतरवाईं, बिना चुन्‍नी के लौटीं घर

भिवानी। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बदसलूकी किए जाने का पता चला है। सीएम की सभा में शामिल होने आईं महिलाओं से उनकी चुन्नी उतरवाई गई। मुख्‍यमंत्री की सभा में शामिल होने आई महिलाओं को बिना उनकी चुन्नी बदले या फिर उतारे बिना उन्हें सभा में एंट्री नहीं दी गई।

भिवानी में सीएम खट्टर हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने आए थे। सूत्रों के मुताबिक पंचायती राज मंत्री ओपी धनकड़ ने हरियाणा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था।

सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। लेकिन इस सभा में उनके साथ शर्मनाक हरकत की गई और जिसकी वजह से महिलाओं को असहज स्थिति से तो गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं इस स्थिति से बचने के लिए कई महिलाएं तो वापस भी लौट गई।

दरअसल कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाओं को उनकी काली चुन्नी हटाने को कहा गया था। काली चुन्‍नी ओढ़ीं महिलाओं को पंडाल में घुसने ही नहीं दिया गया। जो महिलाएं अपनी काली चुन्नी हटाने को तैयार हो गईं, केवल वहीं कार्यक्रम में जा सकीं।

बाद में कई महिलाओं की वह चुन्नी भी गायब हो गई, जिसे पुलिस ने उतरवाया था। ऐसे में उन महिलाओं को बिना चुन्नी के ही घर लौटना पड़ा। इस घटना पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को महिलाओं की इज्जत की कोई चिंता नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close