मनोरंजन

सेक्सी इमेज से हटकर था भोली पंजाबन का किरदार : ऋचा चड्ढा

मुम्बई। देश की जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी सेक्सी इमेज के लिए खूब चर्चा में रहती है। ऋचा चड्ढा भले ही बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हो लेकिन भोली पंजाबन का किरदार लोगों को खूब पसंद आया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋ चा चड्ढा के अनुसार भोली पंजाबन का किरदार लोगों के दिल में अलग पहचान बना चुका है। ऋ चा चड्ढा की फिल्म फुकरे रिटर्न्स आठ अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है।

ऋचा चड्ढा का मानना है कि भले ही उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की हो लेकिन फिल्म फुकरे का फेमस किरदार भोली पंजाबन लोगों के दिमाग में बस गया है और ये उनकी लाइफ को भी सूट करता है।

ऋचा चड्ढा मानती है कि उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग रोल किया हो लेकिन भोली पंजाबन वाली भूमिका ही याद रहती हैं।

बता दें कि इससे पूर्व ऋचा चड्ढा अभिनेता अली फजल के साथ डेट की खबरे आ चुकी है। जिसके बाद दोनों को खूब सुर्खियां मिल रही है। दरअसल दोनों को एक फिल्म फेस्टिवल में एक साथ देखा गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close