Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

काजुओ इशिगुरो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम| जापानी मूल के प्रख्यात ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को वर्ष 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को यह घोषणा की। इशिगुरो अंग्रेजी की दुनिया में समकालिक फिक्शन लेखकों में अग्रणी माने जाते हैं। उन्हें इससे पहले चार बार ‘मैन बुकर पुरस्कार’ के लिए नामित किया जा चुका है और 1989 में उन्हें उनके उपन्यास ‘द रीमेंस ऑफ द डे’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

स्वीडिश एकेडमी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, ” उन्होंने शानदार भावनात्मक उपन्यासों से दुनिया से अवास्तविक संबंधों के नीचे की खाई को उजागर किया है।”

इशिगुरो का जन्म 1954 में जापान में हुआ था और जब वह पांच साल के थे, उनका परिवार ब्रिटेन चला गया था। उन्होंने 1978 में केंट विश्वविद्यालय से स्नातक और 1980 में ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय से रचनात्मक लेखन में परास्नातक की डिग्री हासिल की।

इशिगुरो के साहित्यिक कार्यो में स्मरण, समय और आत्मभ्रम की झलक मिलती है। उन्होंने आठ किताबें लिखी हैं तथा फिल्मों और टीवी के लिए पटकथा भी लिखी है।

उनके 2005 में लिखित उपन्यास ‘नेवर लेट मी गो’ में विज्ञान फिक्शन की झलक दिखाई दी। 2015 में ‘द बरीड जाएंट’ उपन्यास में उन्होंने दिखाय कि कैसे स्मृति विस्मरण से, वर्तमान इतिहास से और वास्तविकता भ्रम से जुड़े होते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close