राष्ट्रीय

केरल में रियल एस्टेट दलाल की हत्या मामले में 2 और गिरफ्तार

त्रिशूर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| त्रिशूर के पास चलाक्कुडी में एक रियल एस्टेट दलाल की हत्या के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे उनके दो साथियों को भी रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी सी. जॉनी और उसके सहयोगी को पलक्कड़ जिले के पास स्थित एक फॉर्म हाउस से पकड़ा। दोनों को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें त्रिशूर में एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है। पुलिस इस मामले में अधिक जानकारी का पता करने की कोशिश कर रही है।

इस हत्या के मामले में एक बेहद मशहूर वकील का नाम जुड़ने से यह काफी सुर्खियों में रहा है, जो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के शीर्ष नेतृत्व और शीर्ष पुलिस अधिकारियों का करीबी माना जाता है।

राजीव (43) शुक्रवार सुबह त्रिशूर के पास मृत पाए गए थे।

जब से राजीव का शव मिला है तब से मीडिया में वकील का नाम चर्चा में बना हुआ है। मृतक के एक दोस्त ने कहा था कि दलाल ने वकील से धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।

राजीव के किशोर बेटे ने पुलिस को कल (रविवार) विस्तार से बयान दिया। उसने वकील के नाम का जिक्र किया और कहा कि वह उसके पिता को जानता था क्योंकि दोनों रियल एस्टेट के सौदों के बारे में अक्सर बातचीत करते रहते थे।

त्रिशूर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक यतीश चंद्र ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि हत्या में छह लोग शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close