Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैली

Video: शादी में दुल्हन के KISS से दूल्‍हा मदहोश, कुछ देर तक हवा में रहा लटका

नई दिल्ली। शादी का दिन दो जिंदगियों के लिए सबसे खास होता है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्‍या कुछ नहीं करते। सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के साथ जो किया, वह किसे अजूबे से कम नहीं था।

शादी वाले दुल्हन ने डांस करते करते अपने दूल्हे पति को ऐसा किस किया कि बेचारा लड़का हवा में ही लटक गया। इस हैरान कर देने वाली वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।

यह शादी लॉस एंजिलिस के जादूगर जस्टिन विलमैन और उनकी पत्नी जिलियन सिपकिंस की है, जिन्होंने शादी के दौरान ऐसा डांस किया कि हर किसी की बोलती बंद हो गई।

हालांकि उनकी शादी साल 2014 में हुई थी, लेकिन शादी का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इतने साल बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो में दोनों डांस के अलग-अलग स्टेप करते हैं। वो स्टेज पर स्टंट भी करते हैं, इसी बीच दुल्हन विलमैन पर जादू करती है। विलमैन हवा में लटक जाते हैं। ये देखकर हर कोई दंग रह जाता है। विलमैन थोड़ी देर तक हवा में ही लटके रह जाते हैं। इस वीडियो को सबसे पहले पहले विलमैन Justin Willman ने ही अपलोड किया था। अब ये वीडियो फिर से ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close