Main Slide

लड़की ने सेक्‍स से किया इनकार, तो शादी कर किया रेप

नई दिल्ली। लड़के ने शादी का वादा कर लड़की के साथ सेक्‍स संबंध बना लिए। बाद में दोबारा सेक्‍स संबंध बनाने की मांग लड़के ने की तो तब लड़की ने शादी होने तक ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के ने वादे के मुताबिक उससे मंदिर में शादी कर ली।

मन में हवस की भावना पहले से ही थी। सो फिर हनीमून के बहाने पत्‍नी को रेप कर दिया। लड़की को बाद में पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है। निचली अदालत ने आरोपित को रेप मामले में आरोपमुक्त कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को खारिज करते हुए कहा है कि आरोपित के खिलाफ रेप का ट्रायल चलेगा।

पालम इलाके में पुलिस ने 25 जनवरी 2016 को रेप का केस दर्ज किया था। लड़की ने बयान दिया था कि उसके दोस्त ने पहले शादी का वादा कर संबंध बनाए। इस दौरान कुछ विडियो भी बना लिए। बदनाम करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए।

बाद में शादी होने तक लड़की ने संबंध बनाने से मना कर दिया। तब आरोपी ने द्वारका इलाके के आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोपी और उसका कजिन भाई उसे मानेसर ले गए। वहां किराए के घर मे रखा। आरोपित ने उसके साथ 9 दिन तक संबंध बनाए। उसे बताया कि उसका हनीमून है।

इस दौरान आरोपी के कजिन भाई ने उसके साथ जबर्दस्ती की। विरोध करने पर कजिन ने लड़की को पीटा और बताया कि जिसे वह अपना पति समझती है, वह पहले से शादीशुदा है। लड़की का आरोप है कि जब आरोपित को पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है, तो दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close