प्रदेश

किशोरी की गैंगरेप के बाद पत्थर मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

जयपुर| राजस्थान के कोटा में 16 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

कोटा के पुलिस अधीक्षक अंशुमन भूमिया ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 17 वर्ष है। इन्होंने बुधवार रात को ओरिया कॉलोनी में डांडिया कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर किशोरी के साथ रेप किया।

इन्होंने इसके बाद किशोरी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह किशोरी का शव मिलने के बाद इस घटना का पता चला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close