प्रदेश

पिता ने 50 हजार में बेच दिया अपनी बेटी को दबंगों के हाथ

हमीरपुर। समाज में लड़कियों को हमेशा बुरी नजर से देखा जाता है। अक्सर लड़कियों का यौन शोषण भी देखने को मिलता है। गांवों में लड़कियों को बेच दिया जाता है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के बिवार क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की को बेच दिया गया है।

खबरों की मानें तो लड़की के अपने ही पिता ने गांव के दबंगों को 50 हजार रुपया बेच दिया है। इस बीच लड़की ने पुलिस के सामने कहा है कि उसके अपने ही मां-बाप ने गांव के चार लोगों के हाथों उसका सौदा 50 हजार में कर दिया।

लड़की के अनुसार दबंगों ने गांव से उठाकर लखनऊ में उसके साथ रेप किया। इसके बाद लड़की ने किसी तरह से इन दबंगों से अपनी जान बचाकर वहां से भागी। घर वापस लौटने पर उसके मां-बाप ने वापस जाने को कहने लगे। इतना ही नहीं उसके साथ मार-पीट करने लगे। दोनों ने मिलकर अपनी बेटी पर दबाव कि वह वापस लौट जाये।

इसके बाद लड़की ने आनन-फानन में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रताप पांडेय के पास पहुंची और सारी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करायी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close