प्रदेश

गर्लफ्रेंड के साथ बनाए संबंध, शादी से किया इनकार फिर पैसे लेकर हुआ फरार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में चार साल तक लिवइन रिलेशन में रहने के बाद जब युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी के लिए कहा तो उससे इससे साफ़ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं वह अपनी गर्लफ्रेंड के रुपए लेकर भी फरार हो गया। हालांकि यह घटना थोड़ी पुरानी है लेकिन इसे बताने का हमारा उद्देश्य ये है कि लड़कियां बॉयफ्रेंड बनाने से पहले सावधानी जरूर बरतें। आँख मूंदकर किसी पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, 4 साल पहले 25 वर्षीय युवती का राजकुमार उर्फ नागेश नाम के युवक से परिचय हुआ। आरोप है कि राजकुमार ने उसे शादी करने का झांसा देकर लिवइन में रहने के लिए राजी कर लिया। जिसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले युवती ने राजकुमार से शादी के लिए कहा तो वह साफ़ मुकर गया। फिर एक दिन मौका पाकर वह युवती के 32 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

युवती ने राजकुमार को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थक हारकर उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सिवनी में रहता है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close