मनोरंजन

भोजपुरी की डांसिंग क्वीन सीमा उड़ा रही है सबके होश, देखें-PHOTOS

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्मों में आइटम सांग को लेकर हमेशा चर्चा रहती है। फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है तो इसमें आइटम सांग का खास योगदान रहता है। फिल्मों में आइटम नम्बर को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित रहते हैं।

बॉलीवुड में एक जमाना था जब हेलन का जलवा हुआ करता था। हेलन अक्सर फिल्मों में आइटम नम्बर करतीं थी। माना जाता है कि उनके आने के बाद बॉलीवुड में आइटम नम्बर की प्रथा का चलन हुआ। बॉलीवुड की तरह ठीक भोजपुरी फिल्मों में भी आइटम सांग का खास ध्यान रखा जाता है।

भोजपुरी फिल्मों में आइटम गर्ल के नाम से चर्चा में रहने वाली सीमा सिंह को भी खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों में उन्हें डांसिंग क्वीन के नाम से सुर्खिया मिल रही है। इतना ही नहीं उनकी कला को देखकर लोग उनकी तुलना बॉलवुड की पूर्व डांसर हेलन से करने लगे हंै।

इस कारण से उन्हें ‘भोजपुरी हेलन’ के रूप देखा जाता है। सीमा अब तक 400 से ज्यादा आइटम सांग में अपना जलवा दिखा चुकी है। उन्होंने करीब 250 भोजपुरी फिल्मों अपनी कला का लोहा मनवाया है। उनकी पहली फिल्म ‘कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के’ थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close