Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

30 लोगों की हत्या कर उनका मांस खा रहा था ये आदमखोर दंपति

मॉस्को। रूस में आदमखोर दंपति की हैवानियत भरी करतूतों का पता चला है। ये दंपति इंसानों का मर्डर करने के बाद उनका मांस घर में रखे बड़े फ्रीजर में स्टोर कर लेता था और इसे कई दिनों तक खाया करता था। पिछले करीब 18 साल से जेल में बंद इस कपल ने कबूल किया है कि उन लोगों ने अब तक 30 लोगों की हत्या कर उनका मांस खाया है।

पुलिस के अनुसार रूस की क्रसनोदर सिटी में रहने वाला दिमित्री बाकशाएव और उसकी वाइफ नतालिया दोनों ही नरभक्षी थे। इन्हें शक के आधार पर साल 1999 में गिरफ्तार किया गया था। जब इनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 8 शवों के अंग क्षत विक्षत हालत में मिले थे।

आरोपितों का सनकियापा इतना भयावह था कि दोनों ने इंसानी मीट का अचार भी बना रखा था। लेबोरेटरी में अचार की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि नतालिया पेशे से नर्स थी और इस तरह उसे विक्टिम की तलाश कर अपना शिकार बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी।

इस बारे में नतालिया का कहना था कि वह इन शवों के जरिए घर में प्रैक्टिस करती थी। सितंबर, 1999 में दजेरजिंस्कोगो स्ट्रीट से एक महिला के गुम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। इस दौरान कई और लोगों के भी गुम होने का पता चला।

कई दिनों की जांच के बाद दिमित्री और नतालिया पर पुलिस का शक गया। पुलिस ने इनके घर छापेमारी की तो फ्रीजर और किचन से काफी मात्रा में इंसानी मांस मिला।

मांस काटने के कई धारदार औजार भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने दोनों को कई हत्याओं और नरभक्षी का दोषी पाते हुए अरेस्ट कर लिया था।

कोर्ट ने इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन दोनों ने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया था। अब जाकर दिमित्री और नतालिया ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने करीब 30 लोगों की हत्याएं की और उनका मांस खाया।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close