Main Slideउत्तर प्रदेश

आज हो सकता है सपा में बड़ा ऐलान, मुलायम सिंह आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। अनुमान यह लगाए जा रहे हैं कि इस बीच वह कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुलायम सिंह आज सुबह लगभग 11 बजे लोहिया ट्रस्ट में मीडिया से मुखातिब होंगे।

ज्ञात हो इसी साल की शुरुआत में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली थी। उस समय सपा के दोनों धड़ों में कलह चरम पर था। तब से लेकर अब तक भी दोनों धड़ों में खींचतान जारी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बीते शनिवार को अखिलेश ने शिवपाल यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे नकली समाजवादियों से सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: डिंपल यादव अब नहीं लड़ेंगी चुनाव : अखिलेश यादव

वैसे देखा जाए तो इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद अपने सिर होने की बात भी कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि पिता की छाया उनपर आगे भी बने रहेगी। इससे पहले बीते गुरुवार को मुलायम सिंह की अध्यक्षता वाले लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से रामगोपाल यादव को हटा दिया गया था। उनकी जगह शिवपाल यादव को सचिव बनाया गया था। अब देखने वाली बात यह है कि इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए मुलायम सिंह यादव क्या करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close