Main Slideखेल

वॉर्न ने जड़ा पोर्न स्टार को मुक्का, आहत होकर बोलीं-नीच हो तुम

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ स्पिन गेंदबाज शेन वार्न एक बार फिर विवादों में है। क्रिकेट की पिच पर अक्सर शेन वार्न ने सुर्खियां बटोरीं होगी लेकिन निजी जीवन में वार्न गलत कारणों से विवादों में दिखायी पड़ते हैं। खबर है कि 48 साल के शेन वॉर्न ने एक पोर्न स्टार को मुक्का मारा है।

बताया जा रहा है कि वार्न ने सेंट्रल लंदन में 31 साल के वलेरी फॉक्स के चहरे पर जोरदार मुक्का मार दिया, इसके बाद उस पोर्न स्टार को अपना चेहरा ढंकते हुए बार से बाहर निकलते देखा गया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर द्वारा मारे जाने के बाद पोर्न स्टार फर्श पर गिर गई थी। इस मामले की फॉक्स ने पुलिस से शिकायत की है। पोर्न स्टार ने पूरी घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्विटर पर साझा किया है। फॉक्स ने अपने चेहरे की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि गर्व का अहसास कर रहे हो? महिला पर हाथ उठाकर, नीच हो तुम। इस बीच पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। साथ ही वह सीसीटीवी फुटेज जुटाने की कोशिश में है।

फॉक्स ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि नहीं, मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। सिर्फ इसलिए कि आप मशहूर हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप महिलाओं को हिट कर आगे निकल जाएं। साथ ही फॉक्स ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस इवेंट कार्ड की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। बता दें कि यह कोई नया मामला नहीं है जब शेन वार्न इस तरह के मामले में फंसे हैं। विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। 2000 में ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने वॉर्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने वॉर्न से उपकप्तानी छीन ली। इतना ही शेन वॉर्न की इन्ही हरकतों की वजह से उनकी वाइफ सिमोना से झगड़ा हो गया था और वह उनसे अलग हो गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close