अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मनी में संघीय चुनाव के लिए मतदान

बर्लिन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| जर्मनी में संघीय चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। चांसलर एंजेला मर्केल के 12 साल तक सत्ता में रहने पर भी उनके फिर से सत्ता में आने के संकेत मिल रहे हैं। बीबीसी के अनुसार, मर्केल चौथी बार सत्ता में आने और बुंडेस्टाग या जर्मन राष्ट्रीय संसद में अपनी क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी (सीडीयू) की स्थिति सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बनाए रखने की जुगत में हैं।

सीडीयू की गठबंधन साझेदार, मार्टिन शुल्ज के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेट्स (एसपीडी) इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। शुल्ज यूरोपीय संसद के पूर्व अध्यक्ष हैं।

दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी, एंटी-इस्लाम अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी पहली बार संसद में सीटें हासिल कर सकती है। पार्टी के पास अब तक क्षेत्रीय प्रशासन में ही सीटें रही हैं, लेकिन आव्रजन मुद्दों पर केंद्रित एक अभियान के दौरान उसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

अन्य महत्वपूर्ण दावेदारों में डाई लिंके (लेफ्ट), ग्रीन्स और फ्री डेमोक्रेट्स शामिल हैं।

बीबीसी ने बताया कि मतदान केंद्र सुबह आठ बजे खुल गए और शाम छह बजे तक बंद हो जाएंगे।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के कुढ समय बाद ही पहला एक्जिट पोल आ सकता है।

संघीय चुनाव में 18 साल से ज्यादा उम्र के 6.15 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव हर चार साल पर होता है।

मतदान प्रक्रिया में दो अलग-अलग वोट डाले जाते हैं। एक उनके निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए होता है और एक उनकी पंसदीदा राजनीतिक पार्टी के लिए होता है।

यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बुंडेस्टाग में पहली बार छह पार्टियों की दावेदारी के परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

ये परिणाम मौजूदा गठबंधन सरकार के स्वरूप में बदलाव ला सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close