अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन में एसिड हमले में 6 घायल

लंदन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| लंदन में दो समूहों के बीच विवाद के बाद हुए किसी खतरनाक पदार्थ से किए गए हमले में छह लोग घायल हो गए। संदेह है कि यह पदार्थ एसिड हो सकता है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शनिवार रात 8 बजे स्ट्रैटफोर्ड सेंटर से सूचना मिली कि पुरुषों के दो समूहों के बीच हुए ‘विवाद’ के बाद कुछ लोगों पर कोई खतरनाक पदार्थ फेंक दिया गया।

लंदन एंबुलेंस सर्विस के अनुसार, जख्म जानलेवा नहीं हैं।

छह घायलों में से तीन को अस्पताल ले जाया गया है।

इस मामले में एक 15 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, मैं इस घटना के लेकर पूरी तरह स्पष्ट होना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, शुरुआत में समझा जा रहा था कि कई हमले किए गए, लेकिन बारीकी से जांच करने पर पता चला है कि इस घटना में पुरुषों के दो समूह शामिल थे।

उन्होंने कहा कि अभी इस घटना को आतंकवादी घटना नहीं माना जा रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close