Main Slideराष्ट्रीय

बाबा रामदेव ने बताया 400 साल जीने का फार्मूला

 

नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव ने लोगों को 400 साल जिंदा रहने का फार्मूला बताया है। बाबा रामदेव ने कहा कि इंसान का शरीर इस तरह बना है कि वह 400 साल तक चले लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान न देने के चलते यह यह बीमारी से ग्रस्त हो जाता है जिससे इसका जल्दी अंत हो जाता है।

उन्होंने कहा कि शरीर इस तरह से बना है कि वह 400 वर्ष चले लेकिन हम फास्ट फूड और जीवन शैली से अपने शरीर पर अत्याचार करते हैं। हम हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और अन्य बीमारियों को निमंत्रण देते हैं। यह जीवन को कम कर देता है और बाकी दिनों डॉक्टर्स और दवाओं पर निर्भर बना देता है।

उन्होंने इसका उल्लेख किया कि एक व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए किस तरह से अपनी दिनचर्या और खाने की आदतों को नियंत्रित रख सकता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ऐसा करके अपना वजन 38 किलोग्राम कम किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close