राष्ट्रीय

बिहार में मौसम साफ

पटना, 23 सितम्बर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35़.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 35 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close