Main Slideप्रदेश

सिगरेट पीने से मना किया तो दो छात्रों को कार से कुचला, एक की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में एम्स के नजदीक दो बाइक सवार छात्रों की कुचलकर हत्‍या कर दी गई। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने उस व्यक्ति को उनके मुंह पर सिगरेट पीने और धुआं छोड़ने से मना कर दिया था। दोनों घायलों में से एक की बुधवार को मौत हो गई। इसका अंतिम संस्कार भटिंडा में किया गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात गुरप्रीत (21) और मनिंदर सिंह (22) नाम के 2 युवक एम्स के पास फुटपाथ पर रहने वालों पर डॉक्युमेंट्री शूट करने गए थे। जब वे दोनों सड़क किनारे खाना खा रहे थे, तो एक व्यक्ति आया और उसने उनके चेहरे पर सिगरेट का धुआं छोडऩा शुरू कर दिया।

दोनों ने इस पर ऐतराज जताया और उसे ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन नशे में चूर उस शख्स ने गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दे डाली ।

जैसे ही गुरमीत और मनिंदर बाइक से आगे बढ़ गए। आरोपित ने अपनी कार से उनका पीछा किया। गाड़ी 100 मीटर की दूरी पर गई होगी कि पीछे से आरोपित ने अपनी कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

आरोपित की पहचान रोहित कृष्ण महंता के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close