खेल

बेंगलुरू में जन्मे सेल्टिक फुटबालर विल्सन का निधन

ग्लासगो, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| बेंगलुरू में जन्मे सेल्टिक एफसी के पूर्व स्टार फुटबालर पॉल विल्सन का निधन हो गया। वह 66 साल के थे। स्कॉटिश क्लब ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

मिडफील्डर विल्सन का जन्म 1950 में बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने सेल्टिक के साथ अपने 11 साल के करियर में कुल 129 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने क्लब के लिए कुल 30 गोल किए।

स्कॉटलैंड के पूर्व स्टार फुटबालर ने अपने देश के लिए एक मैच खेला। सेल्टिक के साथ उन्होंने स्कॉटिश सुपर कप खिताब एक बार जीता था।

इसके अलावा उन्होंने क्लब के साथ स्कॉटिश लीग चैम्पियनशिप का खिताब एक बार और स्कॉटिश कप खिताब दो बार जीता था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close