राष्ट्रीय

गाजियाबाद : भाजपा नेता की हत्या मामले में शख्स गिरफ्तार

गाजियाबाद, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस ने एक सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गजेंद्र भाटी की हत्या मामले में शामिल एक शार्पशूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के लोनी के सकलपुरा गांव में रहने वाले नरेंद्र फौजी को रविवार रात उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया।

फौजी साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमर पाल शर्मा का निजी सुरक्षाकर्मी रह चुका है।

फौजी ने निरंतर पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने यह भी बताया कि शर्मा के इशारे पर ही उसने 2 सितंबर को दिल्ली की सीमा पर स्थित खोड़ा में भाटी की हत्या की थी।

पुलिस ने फौजी के हवाले से बताया कि इस हत्या के लिए 10 लाख में सौदा हुआ था, जिसमें 50 हजार रुपये पेशगी दिए गए थे।

अज्ञात हमलावरों ने खोडा कॉलोनी में स्थित आर.के. मेमोरियल के पास स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में भाजपा नेता का मित्र घायल हो गया था।

पुलिस ने हमलावर के पास से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल भी बरामद की है, जिनका हमले में इस्तेमाल किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच. एन. सिंह ने कहा, अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए छापे मार रही हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close