Main Slide

युवक ने ढाई साल की मासूम से रेप किया, बेहोश होने लगी तो जिंदा दफनाने की कोशिश की

बेंगलुरू। कर्नाटक में रेप की ऐसी घटना का पता चला है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां के बैलहोगल के वन्‍नूर इलाके में 21 साल के युवक ने ढाई साल की मासूम बच्‍ची से रेप किया। और तो और उसे जिंदा गाड़ने की भी कोशिश की।

मौके से गुजर रहे लोगों ने आरोपित को ऐसा करते देख लिया और पीटते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, मासूम बच्‍ची को इलाज के लिए सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को लेकर स्‍थानीय लोगों में खासा गुस्‍सा है। लोग आरोपित पर हमला करने के लिए थाने के बाहर जमा थे।

जानकारी के मुताबिक आरोपित की शिनाख्‍त सुभाष नायक के रूप में हुई है। घटना के वक्‍त वह नशे में चूर था। पुलिस ने बताया कि सुभाष ने वन्नूर के आंगनवाड़ी के बाहर खेल रही बच्ची को उठाया और सुनसान जगह ले जाकर उससे रेप किया।

लड़की बेहोश हो गई तो उसे जिंदा दफनाने की कोशिश में जुट गया। इतने में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे देख लिया। लोगों को देखकर आरोपित बच्‍ची को छोड़कर भागने लगा। भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि शनिवार को ही राजधानी दिल्‍ली में मासूम के साथ बलात्‍कार की घटना हुई। गांधी नगर इलाके के टैगोर पब्लिक स्कूल में एक चपरासी ने 5 साल की मासूम बच्ची से रेप किया।

पुलिस ने आरोपित विकास (40) को गिरफ्तार कर लिया है। विकास स्कूल में पिछले तीन सालों से काम कर रहा था। इससे पहले वह इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। सरकारी स्कूल में भर्ती मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close