Main Slideजीवनशैली

मैक्सिको के मेयर को मगरमच्‍छ से करनी पड़ी शादी, वजह जानेंगे तो खुला रह जाएगा मुंह

मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर की शादी अजीबोगरीब कारण से सुर्खियों में बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि मेयर ने इंसान होकर किसी लड़की से नहीं बल्कि मगरमच्छ से शादी रचाई थी।

खास बात तो यह है कि यह शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न हुई। शादी में मादा मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसे वहां के रिवाजों के अनुरूप सफेद रंग का गाऊन पहनाया गया। सिर पर फूलों का क्राऊन  भी था।

मेयर विक्टर की इस अनूठी शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मेयर भी एक दूल्हे की तरह तैयार थे। इसके बाद मेयर बैंड-बाजे और बारातियों के साथ मगरमच्छ को दुल्हन बनाने पहुंच गए।

शादी में आए लोगों ने शादी का भरपूर मजा लिया। मेहमानों को शराब भी परोसी गई। मैक्सिको के मेयर की इस अनोखी शादी को लेकर जहां लोग हैरान हो रहे हैं, वहीं इसकी वजह जानकर उनकी तारीफ भी की जा रही है।

मैक्सिको में मछली का बड़ा कारोबार होता है। यहां करीब 200 वर्ष पुरानी मान्यता है कि अगर मगरमच्छ से शादी कर ली जाए तो समुद्र में मछलियों और अन्य समुद्री भोजन में इजाफा होता है इसीलिए मेयर को मगरमच्छ से शादी करने की परंपरा को निभाना होता है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close