राष्ट्रीय

बिहार : जिला अदालत परिसर में गोलीबारी, कैदी मरा

पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार में पटना जिले के बाढ़ न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैदी की मौत हो गई और दो अन्य कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, जेल से कुछ कैदियों को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने कैदियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में तीन कैदियों को गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कैदी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृत कैदी की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह के रूप में की गई है। मृतक पर हत्या, रंगदारी, अपहरण सहित कई मामले दर्ज हैं। घायल दो कैदियों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस गोलीबारी की वजह पुरानी रंजिश लगती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close