Main Slideराष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट की, साथ में अपशब्‍द भी लिख डाले

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिखते हुए अभद्र टिप्पणी की है। दिग्विजय ने मोदी के समर्थकों को ‘भक्त’ मानते हुए इसी शब्‍द का इस्‍तेमाल भी किया है। फोटो में नरेंद्र मोदी के साथ कुछ गालियां भी लिखी हुई हैं।

जो फोटो दिग्विजय सिंह ने पोस्ट की वह एक मेमे है। इसमें मोदी की फोटो के साथ लिखा है कि मोदी अपने समर्थकों से कहते हैं- मेरी दो उपलब्धियां हैं- 1. भक्तों को चू*** बनाया और दूसरा चू*** को भक्त बनाया।

इसके साथ दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा है कि यह मेमे उनका नहीं है। दिग्विजय सिंह यही पर नहीं रुके। उन्होंने यह ाभलिखा है कि मोदी बेवकूफ बनाने में माहिर हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी हैं।

पिछले कुछ दिनों से इस बात पर बवाल उठ रहा है कि मोदी ट्विटर पर कैसे-कैसे लोगों को फॉलो करते हैं। दरअसल, एक शख्स जिसे मोदी फॉलो करते हैं, उसने गौरी लंकेश की हत्या के बाद उनको गाली लिखी थी। इस पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने सीधेतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को इसमें घसीट लिया है।

भाजपा ने इस शख्स की तुलना कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कर डाली है।

भाजपा ने दोनों नेताओं के कुछ पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा है कि पीएम मोदी तो राहुल गांधी और केजरीवाल को भी फॉलो करते हैं, तो क्या उन्होंने जो गलत बयान दिए हैं उसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं?

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close