Main Slide

बिस्‍तर पर बेवफा पत्‍नी को नौकर की बांहों में देख पति ने खोया आपा, कुछ ऐसा हुआ कि चीखने लगी पत्‍नी

पटना। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते के बीच जब कोई तीसरा आ जाता है तो रिश्तों की अहमियत खत्म होने लगती है। लोग इस अवैध संबंध में पड़कर कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे उन्हें पछताने के सिवाय कुछ हासिल नहीं होता।

इस तरह का मामला बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है। यहां मालिक की पत्नी का नौकर के साथ पिछले कई माह से अवैध संबंध चल रहा था।

कई बार इस बात पर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ, लेकिन हर बार पत्नी बहाना बनाकर बच निकलती थी। एक दिन पति ने पत्नी को अश्लील हरकतें करते देख लिया। इसमें वह बंद कमरे में नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।

जिस्म का यह खेल देख पति ने आपा खो दिया। उसने आव देखा न ताव। नौकर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने लाश को सुनसान जगह जाकर दफना दिया। नौकर के परिवार वाले जब उससे अपने बेटे के बारे में पूछने लगे तो वो उन लोगों को घुमाने लगा।

कभी नौकर के गुवाहाटी जाने की बात करता तो कभी लखनऊ, जिसे सुनने के बाद उन्हें उस पर शक हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मालिक को हिरासत में लिया। इसके बाद अवैध संबंध में नौकर की हत्या की बात सामने आई और उसके कंकाल को कब्र से खोदकर निकाला गया।

मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है। वहां के रहने वाला दिलीप चौधरी दुकान चलाता था। उनकी दुकान पर रहने वाला नौकर घनश्याम उनके घर आया–जाया करता था। इस दौरान उनकी पत्नी और नौकर के बीच प्रेम हो गया। दोनों शारीरिक संबंध बन गए।

दिलीप दुकान में माल भरने के लिए बाहर जाता तो नौकर उसकी पत्नी के साथ रातभर घर में मौज मस्‍ती करता था। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ। लेकिन पत्नी के द्वारा नौकर के रहने की बात नहीं कबुली गई।

देखते-देखते कई महीने बीत गए, दोनों में विवाद बढ़ता गया। फिर एक दिन पत्नी की हकीकत जानने के लिए पति ने एक साजिश रची और झूठा बहाना बनाते हुए शहर से बाहर जाने की बात बताई।

पत्नी नौकर के साथ कमरे में पूरी तरह से निश्चिंत थी कि पति शहर से बाहर है। तभी पति खिड़की के पीछे से छुपकर प‍त्‍नी की सारी करतूत देखता रहा।

फिर वह गुस्से से घर पहुंचा और नौकर की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जुबान बंद रखने की भी बात कही।

फिर रात को सुनसान जगह पर लाश को दफना डाला। लेकिन नौकर के परिवार वाले उसे खोजते-खोजते वहां पहुंच गए और उसे अपने बेटे के बारे में पूछने लगे।

पुलिस ने मामले में नौकर के मालिक दिलीप को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पेश आया गया तो दिलीप ने सारी सच्चाई बता दी। तब नौकर की लाश को कब्र से खोदकर निकाला गया और आरोपी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जाने लगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close