Main Slideउत्तर प्रदेश

दूल्हे की बहन ने कसा ताना– भाभी मोटी है तो डांस कैसे करेगी, फिर दुल्‍हन ने यह किया

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में शादी टूटने का दिलचस्‍प मामला उजागर हुआ है। यहां दूल्हे पक्ष ने वधू यानी लड़की को ‘मोटी’ बताकर शादी करने से मना कर दिया। हालांकि सचाई कुछ और ही निकली।

पता चला कि वर पक्ष लड़की वालों से दहेज में लग्जरी गाड़ी मांग रहा था, जिसे वधू पक्ष ने पूरा करने से मना कर दिया था। डिमांड पूरी ना होने पर लड़के वालों ने लड़की को मोटी कहना शुरू कर दिया और यह कहकर जब शादी तोड़नी चाही तो होने वाली दुल्हन ने छत से छलांग लगा दी।

मामला जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद की शालीमार गार्डन कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी दिल्ली के त्रिलोक नगर में रहने वाले एक युवक से नवंबर 2016 में तय की थी।

शादी की तारीख तय होने के बाद से ही दूल्हा पक्ष लगातार दहेज में लग्जरी गाड़ी देने की बात पर अड़ा रहा। समय–समय पर गोद भराई और सगाई वगैरह की रस्में भी हुईं। इन सबके बीच नवंबर 2017 में शादी होना तय हो गया।

शादी वाले दिन दूल्हे का पिता, मां, बहन और जीजा लड़की के घर पहुंचे। बातचीत के दौरान लड़के वालों ने एक बार फिर दहेज में लग्जरी गाड़ी की डिमांड की। इस बार  लड़की के पिता से रहा न गया और उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वो शादी में गाड़ी नहीं दे सकते।

इसके बाद लड़के के परिवारीजनों ने शादी तोड़ने के लिए बहानेबाजी शुरू कर दी। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि दूल्हे की बहन ने कहा, ‘लड़की मोटी है, वो उसके भाई के साथ डांस कैसे करेगी?’ यह सब बातें लड़की को नागवार गुजरी और उसने मकान की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

परिवारीजनों ने लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस वर पक्ष के लोगों को थाने ले गई।

थाने में बातचीत से तय हुआ कि जिस पक्ष का जितना खर्चा हुआ है, दूसरा पक्ष वो खर्च देगा। इसके अलावा अगर लड़की पक्ष मामले की तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना से लड़की के मुंह, कंधे, हाथ और पैर में काफी चोटें आई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close