Main Slideउत्तर प्रदेश

यूपी: डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को BJP की कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के बयान में कहा गया कि चंदौली के सांसद पांडेय की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

पांडेय उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगे। भाजपा ने बुधवार को घोषणा की थी कि मौर्य आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार होंगे।

जानें डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सफर के बारे में

15 अक्टूबर सन 1957 को गाजीपुर (सैदपुर) के पखनपुर गांव मे जन्मे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी के विनायका में रहते हैं। हिंदी साहित्य में एमए,पीएचडी के साथ ही मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की भी डिग्री उन्होंने हासिल की। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है।

सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में वह 1973 में अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद वह 1978 में बीएचयू के महामंत्री बने। आपातकाल में डॉ. पांडेय पांच माह डीआरडीए के तहत जेल भेजे गए। आरएसएस से छात्र जीवन से जुड़े रहने के साथ समाजसेवा में लगे रहे। डॉ. पांडेय को रामजन्म भूमि आंदोलन में मुलायम सरकार ने रासुका के तहत निरुद्ध भी किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close