Main Slideराष्ट्रीय

पानी-पानी मुंबई, सड़कें बनी समंदर

मुंबई। आज मंगलवार को मुंबई में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहां पर चारो तरफ जलजमाव व सडक़े समुद्र में तब्दील हो गईं। बांद्रा रेलवे स्टेशन में भी पानी भर गया है। इसके चलते ट्रेनों के आवाजाही में परेशानी हो रही है। बारिश ने कई घरेलू उड़ानों पर भी असर डाला है।

जानकारी के मुताबिक कई इलाकों में बारिश के चलते कई जगहों पर जल-भराव की स्थिति पैदा हो गई है। बीएमसी ने दीवार के ढहने की तीन घटनाएं, शॉर्ट सर्किट की 16 घटनाएं और पिछले 24 घंटों में गिरती हुई 23 वृक्ष और शाखाओं की घटनाओं के बारे में बताया।

खबरों के मुताबिक यह दावा किया गया है कि 2005 के बाद यह अब तक यहां हुई सर्वाधिक बारिश है। हृष्ठक्रस्न की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई में हो रही आफत की बारिश के बाद यहां की सडक़े समंदर बन गई हैं।

पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से बात की है। बीती रात से हुई मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में भारी जल जमाव के कारण सडक़ यातायात, रेल और विमान सेवाएं प्रभावित हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close