प्रदेश

भारी बारिश से मुंबई पर मंडराया बड़ा खतरा,याद आने लगे 12 साल पहले जैसे हालात

मुंबई। मुंबईवासियों के लिए मंगलवार की सुबह बड़ी मुसीबत बन कर आयी। सोमवार रात से हो रही लगातार बारिश से मुंबई थम सी गयी है। मुंबई और इससे सटे कई इलाकों में जल भरने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। मुंबई की लोकल पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है।

बता दें मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। मुंबई में हो रही इस भारी बारिश ने फिर से बीएमसी के सारे इंतजामों की कलई खोल दी है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर जाने से लोग फंसे हुए हैं। ऑफिस जाने वाले लोग भी बीच में फंसे हुए है।

भारी बारिश की वजह से लोअर परेल, अंधेरी ईस्ट, जोगेश्वरी, विक्रोली, हिंदमाता और दादर समेत ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ख़बरों के मुताबिक कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इसके चलते 3 लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। जबकि कई ट्रेनें आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

मुंबईकरों पर बारिश का असर

ख़बरों के मुताबिक अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे साफ़ हो जाता है की यातायात पर इसका गहरा असर पड़ेगा। मौसम खराब होने के चलते उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ा है।

भारी बारिश से साफ़ है की मुंबई में दूध और सब्जी जैसी डेली यूज की चीजों की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। सड़कों और ट्रेन ट्रकों पर पानी भरने की वजह से सड़क और रेल यातायात ठप हो सकता है।

बता दें करीब 12 साल पहले 26 जुलाई, 2005 को भी ऐसी ही बारिश हुई थी, जिसमें मुंबई का जनजीवन अस्त–व्यस्त हो गया था। बारिश इतनी भयानक थी की घरों के सामान को भी बहा दिया था। इसके चलते आम लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा स्टूडेंट्स और ऑफिस के लिए निकले लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ा था। ऐसी ही बारिश की आशंका फिर से बनी हुई है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close