उत्तर प्रदेश

भाभी का वीडियो बना 4 माह तक यौन शोषण करता रहा देवर, अब ऐसी हुई हालत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अश्लील वीडियो बनाकर पिछले चार महीने से अपनी भाभी के साथ यौन संबंध बना रहा था। जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो महिला ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला न्यू आगरा थाने के इंद्रपुरी का है। यहां की रहने वाली एक महिला का पति ड्राइवरी का काम करता है। वह अक्सर घर के बाहर रहता है। वहीँ, घर से कुछ ही दूरी पर उसका चचेरा देवर रहता है।

इस कारण उसका घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। महिला ने बताया कि 4 महीने पहले उसका देवर, पति की गैरमौजूदगी में घर आया और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया।

महिला ने बताया कि ये बात उसने अपने पति को बताने की कोशिश की, लेकिन उसने धमकी दी थी कि अगर इस घटना के बारे में उसने किसी को भी बताया तो वो ये वीडियो इंटनेट पर वायरल कर देगा।

इसी बात का डर दिखाकर वह भाभी के साथ रोज़ संबंध बनाने लगा। एक दिन इन सबसे तंग आकर उसने लोहे की रॉड से देवर के सिर पर वार कर दिया।

चोट लगते ही वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने हिम्मत कर घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति-पत्नी ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close