Main Slide

राजद की रैली पर टिकी है देश की नजर, क्या रंग लाएगी तेजस्वी की मेहनत

पटना। पटना के गांधी मैदान में राजद की भाजपा भगाओ रैली का भाजपा पर जो भी असर पड़े, इस रैली में भाग लेने के लिए पूरे बिहार से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इससे राजद में तेजस्वी युग के नए दौर का आरंभ होना तय माना जा रहा है।

वहीं रैली की टाइमिंग को लेकर हमलावर विपक्ष का कहना है कि बिहार में अभी बाढ़ का दौर है, ऐसे में राजनीति ठीक नहीं। ऐसे दौर में राजनीति ठीक नहीं है।

बिहार में महागठबंधन में उपमुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने अपने छोटे से कार्यकाल में एक अलग छाप छोड़ी। राजद के कद्दावर नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह सहित बड़े नेताओं ने कई जगहों पर देखा है कि तेजस्वी में राजद का भविष्य छिपा है। लालू को भी उनमें राजनीतिक उत्तराधिकारी नजर आया।

वहीं विरोधियों (भाजपा) का कहना है रैली में आए कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए जगह-जगह पर नेताओं के आवास पर बार डांसरों के डांस का आयोजन किया गया था। जो कि सही नहीं है बिहार में अभी बाढ़ के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त है ऐसे में राजनीति ठीक नहीं। वहीं भाजपइयों के कहना इस दौरान जमकर भोजपुरी के अश्लील गीतों पर लोग ठुमका लगाते नजर आए। हालांकि पार्टी की ओर से सिर्फ कार्यकर्ताओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिया कहा गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close