उत्तर प्रदेश

13 साल की लड़की का युवक ने तलवार से काटा हाथ,घटना सीसीटीवी में कैद

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी में एक लड़के ने बेहद मामूली विवाद में एक 13 साल की लड़की का हाथ तलवार से काट दिया। आसपास के लोगों ने आरोपित लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।

पुलिस के मुताबिक- दोनों लड़का–लड़की एक–दूसरे के पड़ोसी है। दोनों में मोबाइल चार्जर को लेकर झगड़ा हुआ था। तलवार से लड़की का हाथ काटे जाने की ये वारदात सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

लड़की शाम 4 बजे अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी। पड़ोस में रहने वाले लड़के ने अपने भाई के हाथों यह कहकर बुलाया कि तुम मोबाइल का चार्जर चुरा लाई हो।

कलाई, लखीमपुर खीरी, नाबालिग लड़की, अपराधी

लड़की जैसे ही सफाई देने घर से निकली तभी अचानक लड़के ने तलवार से हमला बोल दिया। लड़के ने लड़की पर कई वार किए। चीख–पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़की अस्पताल में भर्ती है। वहां उसका इलाज जारी है।

एसपी ने बताया कि युवक और किशोरी के बीच मोबाइल फोन के चार्जर को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया की आरोपित पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी आकाशदीप ने अस्पताल जाकर घायल लड़की का हालचाल लिया। पीड़ित लड़की एक गरीब परिवार से  है, इसलिए जिलाधिकारी ने उसे इलाज का आश्वासन दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close