उत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ के एलडीए कॉलोनी में जला मिला युवक का शव, मचा हडकंप

लखनऊ।  कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-एच संगम विहार के पास एक प्लाट में युवक का शव पड़ा मिला। पड़ोंसियों द्वारा सूचना मिलने पर सीओ कैंट तनु उपाध्याय व एसओ आशियाना आरके शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर आए।

जहां उन्होंने फॉरेंसिक टीम की मदद के साथ शव की शिनाख्त का कार्य शुरू किया। शव मुहं से सीने तक बुरी तरह से जला दिया गया है, जिसकी वजह से शव की पहचान नहीं की जा सकी है।

फिलहाल, शव पुलिस कस्टडी में लिया गया है और छानबीन के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

बता दें, कि प्लाट में पड़ा शव सबसे पहले पास ही एक घर में किराए पर रहने वाली एलआईसी कर्मचारी एके सिंह की पत्नी ने देखा था। किसी काम से छत पर गई इस महिला ने दुर्गन्ध आने पर प्लाट की तरफ झांक कर देखा तब वह शव को देखकर हैरान रह गई। महिला के देवर ने पुलिस को कॉल किया और मामले की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक़, युवक के पैरों पर टेप लगा था हाथ-पैर को पीछे करके तीन दुप्पटों व पानी वाली पाइप से बाँधा गया था। युवक के शरीर पर हाफ पैंट और बनियान पाई गयी है छानबीन के दौरान युवक के पास उगी झाड़ियों के बीच में एक बैग मिला है, जिसमें टूथ ब्रेश, और १५ रूपए मिले है, पुलिस टीम ने शव की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अब तक शव की पहचान से जुडे सुराग नहीं मिल पाए है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close