राष्ट्रीय

दुपट्टे से मुंह छिपाये पुडुचेरी की सड़क पर निकली किरण बेदी

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात अचानक पुडुचेरी की सडक़ो पर महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने निकलीं। किरण बेदी के ट्विटर एकांउट से साझा हुए इस फोटो में बेदी एक स्कूटर की पिछली सीट पर दुपट्टे से अपना मुंह छिपाये बैठी नजर आ रही है।

मीडिया रिपोट्र्स की माने तो उपराज्यपाल किरण बेदी ने यह कदम पुडुचेरी में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति को जानने के लिए उठाया।

किरण बेदी, पुडुचेरी, पुडुचेरी की उपराज्यपाल, ट्विटर एकांउटबाद में किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन वह कुछ उपायों का सुझाव देंगी जो सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी है।

बता दें कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जलपान समारोह का सत्तारूढ़ कांग्रेस, उसकी सहयोगी द्रमुक और विपक्षी अन्नाद्रमुक सहित सभी नेताओं ने बहिष्कार कर दिया था।

उपराज्यपाल के कामकाज के तरीके को लेकर बेदी और विधायकों के बीच मतभेद के सिलसिले में भगवा दल को छोडक़र अन्य राजनीतिक दलों ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया। ऐसे में अब उनका यह कदम सुर्खियों में ला सकता है।

उल्लेखनीय है कि किरण बेदी का नाम भारत के इतिहास में प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर के रूप में लिया जता है जिन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यो में अपना जीवन लगाया।

किरण बेदी भारत के लिए एक ऐसा नाम है जो भारत की करोड़ों महिलाओ के लिए प्रेरणा बनी कि पुलिस में उच्च पदों के लिए महिलाएं भी पुरुषों के बराबर हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close