Main Slideराष्ट्रीय

मिशन 2019 में भाजपा जीतेगी 350 से ज्यादा सीटें: अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2019 (लोकसभा चुनाव) के लिए अपनी तैयारी में जोर शोर से शुरू हो गई है। भाजपा में इसी को लेकर बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर एक बैठक की जिसमें कई वरिष्ठ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर हारी थी, वहां मेहनत से जुटना होगा। अमित शाह ने कहा है कि इन सीटों पर अगले दो साल पार्टी नेताओं को पूरा जोर लगाना होगा। पार्टी ने 2019 में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

मीडिया में चल रहीं अफवााहों को लेकर यह भी चर्चा है कि अमित शाह ने मंत्रियों से यह मुलाकात ऐसे वक्त की है, जब इसी महीने में कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जताई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह हर चौथे महीने में पार्टी में क्या चल रहा है इसकी स्थिति की जानकारी को टटोलने के लिए सर्वे भी करवा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 284 सीटें जीती थीं। वहीं अमित शाह का मानना है कि 2019 में भी पार्टी आसानी से 350 से भी ज्यादा सीटें जीत सकती है। आज देश के 13 राज्यों में भाजपा की अपनी की सरकार है। पांच राज्यों में सहयोगी दलों की सरकार है। इस तरह कुल मिलाकर 18 राज्यों में भारतीय जनमा पार्टी सत्ता में है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close