उत्तर प्रदेश

उप्र : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया प्रदर्शन 

गाजीपुर (उप्र)। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरजू पांडेय पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार माह के अंदर मानदेय में वृद्धि की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी, लेकिन खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि हमें वादा निभाओ आंदोलन करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रमुख मांगों में मानदेय में वृद्धि, गर्मियों में एक माह का अवकाश, दस लाख का जीवन बीमा, अपने विभाग के अलावा अन्य कोई कार्य न लिया जाए व योग्यता के आधार पर प्रोन्नति शामिल हैं।

धरना-प्रदर्शन में मंडल संरक्षक शीला तिवारी, जिला संरक्षक अमरनाथ दूबे, जिला महामंत्री डॉ. आभा सिंह सहित हजार की संख्या में सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close