Main Slide

दिल्ली के सीएम को मनोज तिवारी व कपिल मिश्रा ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बुधवार (16 अगस्त) को 49वां जन्मदिन है। सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके शुभचिंतकों का शुभकामना देने का तांता लगा हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व गायक मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी।

मनोज तिवारी से जब यह कहा गया कि क्या वे केजरीवाल को अपने किसी गीत के माध्यम से या कुछ गुनगुना कर जन्मदिन की बधाई नहीं देना चाहेंगे, तो मनोज तिवारी ने कहा कि अब इतना ही रहता, तो फिर …।

इसके बाद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। स्वस्थ रहें अरविंद केजरीवालजी। वे थोड़ा दिल्ली की जनता की पीड़ा को भी समझें। गौरतलब है कि आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है।

उनके जन्मदिन पर जहां उन्हें शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं उनके पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने उन्हें निशाना बनाते हुए एक वीडियो जारी किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बर्थडे विश के जरिए कपिल मिश्रा ने पूछा है- ‘AK तुझे खुदपर भरोसा नहीं क्या…’।

कपिल ने ‘सोनू सॉन्ग’ के अपने वर्जन में सत्येंद्र जैन से लेकर केजरीवाल के साढ़ू पर भी निशाना साधा है। ‘AK तेरी कुर्सी गोल’ हैशटैग के साथ यह विडियो पोस्ट करते हुए कपिल ने लिखा कि बहुत जल्द पूरी दिल्ली केजरीवाल के लिए यह गाना गाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close