मनोरंजन

अपने अपकमिंग शो से दर्शकों के बीच फिर छाई ‘बेहद’ की साइकोलवर ‘माया’

सोनी टीवी पर प्रसारित बहुचर्चित शो ‘बेहद’ ने दर्शकों के बीच बेहद नाम कमाया। विक्रम लाभे के निर्देशन में शुरू हुआ यह शो देखते ही देखते टीवी जगत का एक मशहूर शो बन गया।

beyhadh,harshad chpda, maya, jenhnifer wingett, kushal tondon,aneri viz

इस शो के तीन अहम किरदार ‘माया’ (जेनिफर विंगेट), अर्जुन(कुशल टंडन), और सांझ यानी की अनेरी विज की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा, लेकिन माया का साइकोलवर किरदार लोगों के दिलों में घर कर गया।

byhadh,harshad, maya, jenniffer wingett, beyhadh,adhura alvidaटीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही सोनी के शो बेहद की ये साइकोलवर एक नए शो ‘अधूरा अलविदा’ में एक बार फिर रोमांटिक किरदार प्ले करती नजर आएंगी।

 

जेनिफर के आने वाले शो की कुछ फोटोज उनके फैंस ने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा भी नजर आए. शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

 

शो की कहानी को राजेश खन्ना की हिट फिल्म कटी पतंग से ली गई है। जेनिफर इस शो में एक विधवा का रोल प्ले करती नजर आएंगी।

जेनिफर फिलहाल इस शो की शूटिंग कर रही हैं और इसी के साथ वह पहली बार एक्टर हर्षद के साथ काम कर रही हैं। शो अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है।

बता दें, कि जेनिफर फिलहाल सोनी के शो बेहद में एक साइको लवर की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन लीड रोल निभा रहे हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close