Main Slideउत्तराखंड

उत्तराखंड में बादल फटने से मची भारी तबाही

देहरादून। उत्तराखंड में धारचूला तहसील के मालपा और मांगती में रविवार रात करीब 2.30 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस हादसे में कितनों की जानें गई ये बता पाना अभी मुश्किल है।

सड़क के कई हिस्से टूट जाने से दलों और प्रशासन को मौके पर पहुंचने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड , बादल फटना, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, धारचूलाखबरों के मुताबिक शाम 6.30 बजे के आसपास जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने कुछ जानकारी प्राप्त कर बताया कि मांगती में एक महिला का शब बरामद हुआ है और साथ ही सेना के छह जवानों समेत आठ लोग लापता है।

जबकि मालपा में चार लोगों के शव बरामद हुए हैं और दो लोग लापता बताए गए हैं। मृतकों की और लापता लोगों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।

बता दें कि दोनों स्थानों से मात्र सौ मीटर की दूरी पर महाकाली बहती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ लोग इस महाकाली में बह गए है।

वहीं मांगती से सेना के कैंप को भारी नुकसान पहंचा है। उनका सैन्य सामान,घोड़े,खच्चर और वाहन मलबे में दब गए हैं।

मालपा में चार शव बरामद हुए हैं। इनमें मालती देवी पत्नी पुष्कर सिंह निवासी बूंदी (धारचूला), जयमल सिंह पुत्र कर्णवीर सिंह निवासी जिप्ती, सुरेंद्र गर्ब्याल पुत्र दलीप गर्ब्याल निवासी गर्ब्यांग, नील बहादुर निवासी नेपाल शामिल हैं।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close