Main Slide

शरद यादव पर गिर सकती है गिर सकती है गाज

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बिहार दौरे पर निकले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा राष्ट्रीय नेतृत्व से की है। सिंह ने कहा कि शरद यादव के दौरे में उनके साथ रमई राम जैसे जदयू के कुछ नेता दिखाई दिए हैं। उन पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल शरद यादव का पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री रमई राम द्वारा स्वागत किया गया था। जिस पर मुजफ्फरपुर जदयू के अध्यक्ष हरिमोहन कुशवाहा ने प्रदेश अध्य्क्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को पत्र लिखकर उन्हें पार्टी से निलंबित करने की मांग की थी। इसी के बाद वशिष्ठ का यह बयान सामने आया है।

वहीं जेडीयू ने भी शरद यादव को चेतावनी दी है। पार्टी महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा कि शरद पार्टी लाइन का उल्लंघन न करें और पार्टी के मंच पर अपनी बात कहें। सूत्रों के अनुसार बिहार दौरे के बाद शरद पर कार्रवाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि शरद यादव बिहार में महागठबंधन टूटने से नाराज चल रहे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि बिहार में गठबंधन टूटने और फिर अलग पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने की घटना से लोकतंत्र में विश्वास पर संकट उत्पन्न हो गया है। शरद ने कहा कि 70 वर्ष के इतिहास में कभी ऐसा नहीं देखा गया कि चुनाव में दो दल आमने-सामने लड़े हों, दोनों के घोषणापत्र बिल्कुल अलग हों और बीच में ही मिल गए हों।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close