मनोरंजन

पापा अनिल कपूर चाहते हैं बेटी करे जल्दी शादी

सोनम और आनंद के बीच बढ़ रहीं नजदीकियों से पापा अनिल कपूर दे रहें शादी की सलाह

मुंबई। पापा अनिल कपूर चाहते हैं कि बेटी सोनम अब जल्द से जल्द शादी कर लें। ताकि वह अपनी बेटी को दुल्हन बनता हुआ देख सकें। क्योंकि इन दिनों सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

वैसे देखा जाए तो यह कोई नई बात नहीं है और न ही वह छुप छुप के अपने बॉयफ्रेंड से मिलती हैं। सोनम और आनंद आहूजा कई बार एक साथ देखे गए हैं। सोनम कपूर को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ शेयर करना पंसद तो नहीं है। मगर वह अपने परिवार वालों से अपने रिश्ते के बारे में बता चुकी हैं।

तभी तो कई जगहों पर आनंद को कपूर परिवार के साथ देखा गया है। फिर चाहे सोनम को नेशनल अवॉर्ड मिलना हो या फिर उनके घर में कोई पार्टी। आनंद हर जगह मौजूद रहते हैं।

शायद यही वजह है कि अब पापा अनिल कपूर भी चाहते हैं कि बेटी शादी करके अपना घर बसा ले। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि अब सोनम को शादी कर लेनी चाहिए।

हालांकि सोनम के दोस्त अभी उन्हें शादी करने से मना कर रहे हैं क्योंकि इससे उनके कॅरियर पर असर पड़ सकता है, लेकिन सोनम को इसकी परवाह नहीं है। जब दोनों के बीच सारी बातें साफ हो जाएंगी, दोनों शादी कर लेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close