मनोरंजन

दीपिका हुई थी गंभीर बीमारी का शिकार, रोकर गुजरती थी रात

मुंबई। बॉलीवुड में अपने हुनर से एक मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका एक समय गंभीर बीमारी की चपेट में आ गयी थी। अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की बर्थडे पार्टी में नजर आईं दीपिका पादुकोण आज एक जाना पहचाना नाम है। ग्लैमर वर्ल्ड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खूबसूरती के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्किर दुनियाभर में हैं।

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह पागलों की तरह हरते करने लगी थी। जिसका खुलासा उन्होंकने खुद ही किया था। जिसको जानकर लोग शॉक्ड रह गए थे, लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि दीपिका इस गंभीर बीमारी से कैसे बाहर निकलीं।

दीपिका का इलाज करने वाली डाक्टर एना एना बताती है कि वो डिप्रेशन का शिकार हुई थी। डॉक्टार की माने तो यह मामूली बीमारी नहीं है, कई बार इससे जान भी चली जाती है या फिर डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति खुद अपनी जान ले लेता है।

जब दीपिका उनके पास इलाज कराने पहुंची थी तो उनका केश बहुत ही पेचीदा था, क्योंकि दीपिका डिप्रेशन के हाई लेवल को टच कर चुकी थीं। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जब व्यक्ति पूरी तरह से असहाय हो जाता है।

उसे सबकुछ बेकार -सा लगने लगता है। भूख-प्यास खत्म हो जाती है। अंदर से महसूस होता है कि पेट खाली है…इसके साथ बेचैनी भी बढ़ती जाती है। इसका सीधा असर नींद पर पड़ता है। दीपिका के साथ बिल्कुल ऐसा ही हो रहा था।

जिसके चलते कई दिनों तक दीपिका किसी भी फल्मै की शूटिंग पर नहीं गई। उन्होंरने काम से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ रहने लगीं। जहां उनका तनाव कम होता गया और उनके सेहत में भी काफी सुधार हुआ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close