राष्ट्रीय

घाटी के मौसम में सुधार के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू| घाटी में खराब मौसम के कारण कुछ घंटों के लिए रोकी गई वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम के सुधार के साथ फिर शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल व दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रास्ते से शुक्रवार को दोपहर बाद पवित्र गुफा मंदिर की तरफ बढ़ने की इजाजत दी गई।

एक अधिकारी ने कहा, “खराब मौसम की वजह से यात्रा को उत्तरी व दक्षिणी कश्मीर के मार्गो पर सुबह में रोका गया था।” अधिकारी ने कहा, “मौसम में सुधार के बाद यात्रियों को दोनों मार्गो से पवित्र गुफा मंदिर के तरफ बढ़ने की इजाजत दी गई।”

अमरनाथ गुफा की 40 दिवसीय यात्रा गुरुवार को शुरू हुई। इसमें 6000 यात्री पहले दिन पवित्र गुफा में भगवान अमरनाथ के दर्शन करेंगे। इससे पहले दिन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की वजह से बंद किया गया और किसी यात्री को यहां से कश्मीर घाटी की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी गई।तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close