उत्तर प्रदेशप्रदेश

अखिलेश की टीम बिगाड़ रही कानून व्यवस्था : भाजपा

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए अखिलेश यादव की टीम को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के मुताबिक, सपा नेता शिवपाल यादव ने भी स्वीकार कर लिया है कि ‘अवसरवादी सपाइयों’ की टीम ही उप्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ रही है। इससे अखिलेश का चेहरा बेनकाब हो गया है।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, “सपा के युवराज सत्ता जाते ही घिनौनी राजनीति पर उतर आए हैं। उनके चाचा शिवपाल यादव ने साफगोई से स्वीकार किया कि सपा में अपराधी और दलाल प्रवृत्ति के लोग हैं, जो अब प्रदेश में योगी सरकार को बदनाम करने के लिए उपद्रव कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के लाख प्रयासों के बावजूद प्रदेश में अमन-चैन कायम है और षड्यंत्रों के बावजूद सहारनपुर की घटना को नियंत्रित करना योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में अवैध कारोबार पर रोक से टीम अखिलेश में हड़कंप है। अवैध कारोबारी सरकार को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है, जिसको जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता ‘सबका साथ-सबका विकास’ के साथ खड़ी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close