मनोरंजन

सोते समय अंबर रोज के घर में घुसा शख्स

लॉस एंजेलिस | मॉडल एवं अभिनेत्री अंबर रोज जब अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थीं, तब उनके घर में एक शख्स घुस आया और वहां चार घंटों तक रहा। सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह जब अंबर सो रही थीं, तब एक शख्स उनकी रसोई की खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आया।

सूत्रों के अनुसार, घर में रोज, उनकी मां, उनका बेटा, उनके सहायक और सुरक्षाकर्मी, सभी सो रहे थे। उनमें से किसी ने भी उस व्यक्ति के घुसने की आवाज नहीं सुनी।

रोज ने बुधवार दोपहर को जब रसोई की टूटी खिड़की देखी, तब उन्हें किसी व्यक्ति के घर में घुसने के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति खिड़की तोड़कर घर में घुसते और कुछ घंटों बाद फरार होते दिखाई दे रहा है।

टीएमजेड के मुताबिक, रोज ने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक की जांच में पाया गया है कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close